प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती पर उनके शांति संदेश को याद किया
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर के शांति और कल्याण के संदेश को याद किया. मोदी ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘‘महावीर जयंती पर मैं श्रद्धेय भगवान महावीर को नमन करता हूं जिन्होंने हमें शांति और पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया.’’ उन्होंने भगवान महावीर […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर के शांति और कल्याण के संदेश को याद किया.
मोदी ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘‘महावीर जयंती पर मैं श्रद्धेय भगवान महावीर को नमन करता हूं जिन्होंने हमें शांति और पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया.’’ उन्होंने भगवान महावीर की ‘समाधि’ मुद्रा में एक तस्वीर भी साझा की. भगवान महावीर जैन पंथ के 24वें एवं आखिरी तीर्थंकर थे.