सरकार फिर से जारी कर सकती है भूमि अधिग्रहण पर अध्यादेशः वीरेंद्र

चंडीगढ: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र सिंह ने आज कहा कि सरकार भूमि अधिग्रहण विधेयक पर विपक्षी पार्टियों के साथ आम सहमति बनाने की एक और कोशिश कर सकती है और फिर से अध्यादेश भी जारी कर सकती है. ग्रामीण विकास मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम एक और कोशिश करने और […]

चंडीगढ: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र सिंह ने आज कहा कि सरकार भूमि अधिग्रहण विधेयक पर विपक्षी पार्टियों के साथ आम सहमति बनाने की एक और कोशिश कर सकती है और फिर से अध्यादेश भी जारी कर सकती है.

ग्रामीण विकास मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम एक और कोशिश करने और राजनीतिक पार्टियों से बातचीत करने पर विचार कर रहे हैं ताकि हमारे बीच आम सहमति बन सके. जैसा कि सभी को पता है कि पांच अप्रैल को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश निष्प्रभावी हो जाएगा, तो हो सकता है कि हम फिर से अध्यादेश जारी करें.’’मंत्री ने कहा, ‘‘हम विपक्षी पार्टियों से संपर्क करेंगे ताकि सहमति बनाई जा सके, जो देश और किसानों के हित में होगा. हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे और संशोधनों के साथ नया अधिनियम कानून की शक्ल लेगा.’’
भूमि अधिग्रहण विधेयक पर ‘‘दुष्प्रचार अभियान’’ चलाने के लिए मंत्री ने कांग्रेस को आडे हाथ लिया और कहा कि वह ‘‘किसानों और लोगों को गुमराह कर रही है.’’ उन्होंने मीडिया से कहा कि विधेयक के किसान विरोधी होने के फैलाए जा रहे झूठ से वह गुमराह न हो.उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की कुछ चिंताएं दूर करने की कोशिशें कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >