अमृतसर हवाई अड्डे पर 25 जिंदा कारतूस के साथ महिला गिरफ्तार

अमृतसरः भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला को अमृतसर के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 25 जिंदा कारतूसों के साथ हिरासत में ले लिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी एक अनिवासी भारतीय महिला की जांच कर रहे हैं. महिला की पहचान मंजिता ढिल्लन के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि […]

अमृतसरः भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला को अमृतसर के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 25 जिंदा कारतूसों के साथ हिरासत में ले लिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी एक अनिवासी भारतीय महिला की जांच कर रहे हैं.

महिला की पहचान मंजिता ढिल्लन के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि महिला नयी दिल्ली के लिए जाने वाले विमान पर सवार होने की तैयारी में थी. उसे अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज की उडान संख्या 9डब्ल्यू2662 पर सवार होना था. वह नयी दिल्ली के रास्ते पुणे जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >