जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, जारी

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में आज सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने आज सुबह जिले के सोपोर इलाके के थाक-गुंड गांव में खोज अभियान शुरू किया. पुलिस को वहां उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली […]

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में आज सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने आज सुबह जिले के सोपोर इलाके के थाक-गुंड गांव में खोज अभियान शुरू किया. पुलिस को वहां उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के खोज अभियान शुरू करने पर छुपे हुए उग्रवादियों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं जिसके कारण मुठभेड़ हुई.पुलिस ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी. उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >