असम के जंगल में सेना को मिला हथियारों का जखीरा

गुवाहाटी : सेना के जवानों ने आज निचले असम के चिरांग जिले में माना रिजर्व वन में हथियारों का जखीरा बरामद किया. सेना द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, रेड हॉर्न डिवीजन के जवानों ने लगभग छह किलोग्राम वजन का एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एनडीएफबी (एस) द्वारा की जाने वाली जबरन वसूली से जुडे […]

गुवाहाटी : सेना के जवानों ने आज निचले असम के चिरांग जिले में माना रिजर्व वन में हथियारों का जखीरा बरामद किया. सेना द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, रेड हॉर्न डिवीजन के जवानों ने लगभग छह किलोग्राम वजन का एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एनडीएफबी (एस) द्वारा की जाने वाली जबरन वसूली से जुडे दस्तावेज और गैरकानूनी घोषित उग्रवादी संगठन के इशारे पर काम कर रहे व्यक्तियों तथा कार्यकर्ताओं के बारे में महत्वपूर्ण ब्यौरा बरामद किया. बयान में कहा गया है कि यह बरामदगी चिरांग जिले में एनडीएफबी (एस) की गतिविधियों के लिए बडा झटका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >