राजग पर हमला करने की बजाय, कांग्रेस को आत्मविश्लेषण करना चाहिए: वेंकैया

हैदराबाद : केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने देश में राजग सरकार के शासन पर कांग्रेस के हमलों पर तीखी प्रतिक्रिया जताते आज कहा कि कांग्रेस को टिप्पणी करने की बजाय सत्ता में पांच दशक से अधिक समय के अपने कार्यकाल के ‘ट्रैक रिकार्ड’ का आत्मविश्लेषण करना चाहिए. शहरी विकास मंत्री नायडू ने कहा, ‘‘यदि […]

हैदराबाद : केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने देश में राजग सरकार के शासन पर कांग्रेस के हमलों पर तीखी प्रतिक्रिया जताते आज कहा कि कांग्रेस को टिप्पणी करने की बजाय सत्ता में पांच दशक से अधिक समय के अपने कार्यकाल के ‘ट्रैक रिकार्ड’ का आत्मविश्लेषण करना चाहिए.

शहरी विकास मंत्री नायडू ने कहा, ‘‘यदि छह या सात महीने में सब कुछ किया जा सकता है, तो आप :कांग्रेस: 50 वर्षों तक क्या कर रहे थे? यदि आपको याद हो, मेरा आपसे अनुरोध है कि आप याद कीजिये कि आपने इस देश में और राज्य :आंध्र प्रदेश: में कितने वर्षों तक शासन किया. आपको दिल्ली से गली तक और संसद से पंचायत तक सत्ता दी गई, मैं पूछता हूं आपने क्या किया.’’ नायडू आंध्र प्रदेश में अपने पैतृक जिले नेल्लोर में बोल रहे थे.
उनकी टिप्पणी कांग्रेस की ओर से उस आलोचना की पृष्ठभूमि में आयी है कि भाजपा शासन वाले अपने राज्यों और आंध्र प्रदेश में चुनावी वादे पूरे करने में असफल रही. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और तेदेपा विभाजित राज्य के पुनर्गठन के दौरान की गई प्रतिबद्धताओं से पीछे हट गईं. नायडू ने कहा कि केंद्र से आंध्र प्रदेश को वह सब मुहैया कराने के प्रयास जारी हैं जो उसे ‘उचित’ रुप से मिलना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >