गले में संक्रमण से बेदी को चुनाव प्रचार में दिक्कत

नयी दिल्ली : भाजपा के मजबूत गढ करोल बाग और राजेंद्र प्लेस में आज चुनाव प्रचार के वक्त पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरन बेदी अधिकतर समय शांत ही रहीं क्योंकि वे बुरी तरह से गले में संक्रमण से जूझ रही हैं. पार्टी ने कहा था कि बेदी सात फरवरी से पहले दिल्ली में […]

नयी दिल्ली : भाजपा के मजबूत गढ करोल बाग और राजेंद्र प्लेस में आज चुनाव प्रचार के वक्त पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरन बेदी अधिकतर समय शांत ही रहीं क्योंकि वे बुरी तरह से गले में संक्रमण से जूझ रही हैं.

पार्टी ने कहा था कि बेदी सात फरवरी से पहले दिल्ली में 70 रैलियां करेंगी, अब पार्टी कह रही है कि वह विजयी हो जाएंगी और उसके बाद जनता से मुलाकात करेंगी. बेदी ने आज करोल बाग से पार्टी के प्रत्याशी योगेन्द्र चांदोलिया और राजेंद्र प्लेस से पार्टी के प्रत्याशी सरदार आर. पी. सिंह के लिए रोडशो और प्रचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >