सोपोर में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को मार गिराया

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में जैश ए मोहम्मद के दो उग्रवादी मारे गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में उग्रवादियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद सोपोर के सैदपोरा गांव को घेर लिया. उन्‍होंने बताया कि सुरक्षा बल उस […]

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में जैश ए मोहम्मद के दो उग्रवादी मारे गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में उग्रवादियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद सोपोर के सैदपोरा गांव को घेर लिया.

उन्‍होंने बताया कि सुरक्षा बल उस मकान के करीब पहुंचे जहां उग्रवादी छिपे हुए थे. उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई जिस पर उन्होंने जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड हुई जिसमें दो उग्रवादी मारे गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >