प्रधानमंत्री मोदी से 24 धार्मिक नेताओं ने की मुलाकात, नये संसद भवन के बाहर दिखा सर्वधर्म का अद्भुत नजारा

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ इमाम उमेर अहमद इलियासी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, हम यह संदेश देना चाहते थे कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है. हम भारत में रहते हैं और हम भारतीय हैं. हमें देश को मजबूत बनाना है.

नये संसद भवन के बाहर सोमवार को एक बेहतरीन नजारा देखने का मिला. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने आये 24 धार्मिक नेता एक साथ एक मंच पर नजर आए. संसद भवन के बाहर सर्वधर्म समभाव का अद्भुत दृश्य नजर आया.

24 धार्मिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल

इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन के तत्वावधान में 24 धार्मिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में सिख, जैन, ईसाई और पारसी समुदायों का प्रतिनिधियों के अलावा अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी और महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के संस्थापक अध्यक्ष भिक्खू संघसेना शामिल थे.

Also Read: ‘BJP को 370 तो NDA को 400 पार’, PM मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए सेट किया टारगेट

धार्मिक नेताओं से मिलकर खुश हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, आज संसद में धार्मिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर खुशी हुई. मैं हमारे देश के विकास को लेकर उनके दयालु शब्दों के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं. प्रधानमंत्री ने बैठक की कुछ तस्वीरें भी साझा की.

Also Read: ‘एक ही प्रोडक्ट लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस का हो रहा बेड़ा गर्क’, PM Modi ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोले जैन मुनि

जैन गुरु विवेक मुनि ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ यह बहुत अच्छी मुलाकात रही. हम यहां भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन की ओर से एकत्र हुए हैं. एकता, अखंडता और ‘सर्व धर्म सद्भाव’ पर हमारे काम की पीएम ने सराहना की है.

Also Read: ‘अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष…’, बोले PM Modi, तीसरे टर्म में तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोले इमाम उमेर अहमद इलियासी

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ इमाम उमेर अहमद इलियासी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, हम यह संदेश देना चाहते थे कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है. हम भारत में रहते हैं और हम भारतीय हैं. हमें देश को मजबूत बनाना है. हमने यह संदेश भी दिया कि हम सब एकजुट हैं. मालूम हो अहमद इलियासी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या भी पहुंचे थे. हालांकि अयोध्या जाने पर इलियासी के खिलाफ फतवा भी जारी किया गया था और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >