23 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, होर्मुज में ईरान का जहाजों पर हमला, बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग

23 April Top 20 News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सीजफायर को आगे बढ़ा दिया है. वहीं होर्मुज स्ट्रेट में ईरान का जहाजों पर गोलीबारी जारी है. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. सीजफायर की अवधि बढ़ी, कुछ ही घंटे बाद होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे 2 जहाजों पर ईरान ने किया हमला

मिडिल ईस्ट में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बना हुआ है. सीजफायर की अवधि बढ़ाए जाने के बाद भी अमेरिका ने यहां नाकेबंदी जारी रखी है, जिसकी वजह से ईरान नाराज है और इसे युद्ध जारी रखने के समान मान रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. अमेरिका और इजरायल के हमलों से ईरान में भारी तबाही, 1300 स्कूलों को पहुंचा नुकसान, अब मरम्मत का काम शुरू

ईरान में 40 दिनों तक चले संघर्ष के बाद अब वहां की सरकार ने नुकसान की भरपाई और मरम्मत का काम तेज कर दिया है. न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, इस युद्ध में ईरान के स्कूल, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और आम लोगों से जुड़ी सुविधाओं (सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर) को काफी नुकसान पहुंचा है. ईरान के मंत्रियों का कहना है कि अब हालात सुधारने की कोशिशें जारी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. ईरान का पाकिस्तान पर भड़का गुस्सा, मध्यस्थता पर उठाए सवाल; क्या मुनीर का गेम हुआ फेल?

ईरानी न्यूज नेटवर्क ‘स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क’ (SNN) ने शांति वार्ताओं में पाकिस्तान की भूमिका पर कड़े सवाल खड़े किए हैं. SNN का दावा है कि इस्लामाबाद की कोशिशें ठंडी पड़ रही हैं और वे अमेरिका से कोई ठोस जवाब दिलाने में नाकाम रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. नेपाल में फिर बवाल, बालेन शाह को झटका, 26 दिन के अंदर गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है. 26 दिनों के अंदर ही गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह नैतिक जिम्मेदारी और अपनी वित्तीय संपत्तियों को लेकर उठाए गए सवाल को बताया. उन्होंने कहा- उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच प्रभावित न हो इस लिए उन्होंने अपना पद छोड़ा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. क्या होर्मुज से गुजरने के लिए भारत दे रहा है ईरान को टोल? सरकार ने सच से पर्दा उठाया

Strait of Hormuz में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब भी जारी है. ईरान ने होर्मुज पर अपना नियंत्रण बरकरार रखा है, तो अमेरिका ने भी ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रखा है. इस बीच होर्मुज में ईरान को टोल भुगतान करने के दावे को भारत सरकार ने खारिज कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: 5.73 करोड़ मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. जिसमें 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. बंगाल चुनाव में दागी और करोड़पति उम्मीदवारों की बाढ़, 129 सीटें ‘रेड अलर्ट’ सीटें, पढ़ें ADR की पूरी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए ADR की रिपोर्ट में बताया गया है कि 23 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस बार 22 प्रतिशत करोड़पति चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा सबसे दागी और टीएमसी सबसे रईस पार्टी बनकर उभरी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. कहीं हीट वेव, तो कहीं झमाझम बारिश: अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का आया अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: EC ने खरगे को भेजा नोटिस, 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे पर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है. EC ने खरगे को नोटिस जारी किया और 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब मनचलों पर चलेगा पुलिस का डंडा, सरकार खरीदेगी 1500 स्कूटी और 3200 बाइक

बिहार में छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) को अब स्कूटी और बाइक दी जाएंगी, जिससे वे स्कूल-कॉलेज के आसपास तेजी से गश्त कर सकेंगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. ‘मेरा खून खौल रहा है, लेकिन मर्यादा में हूं…’, पप्पू यादव के बयान पर भड़कीं श्रेयसी सिंह, मैथिली क्या बोलीं?

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के महिलाओं पर दिए बयान को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. भाजपा महिला नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए माफी की मांग की है, जबकि बिहार राज्य महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर, बिहार में बनेंगे 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में पर्यटन, रोजगार, शहरी विकास और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Deoghar: मोहनपुर से एक ही दिन में 3 युवतियां लापता, एक बरामद, दो की तलाश जारी

देवघर के मोहनपुर इलाके से एक ही दिन में तीन युवतियों के लापता होने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने एक युवती को बरामद कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

15. झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

झारखंड सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर हेल्थ बीमा योजना लागू करने की तैयारी की है. 23 अप्रैल को नई बीमा कंपनी के साथ एमओयू साइन होगा. योजना में कैशलेस इलाज और 10 लाख तक का कवर मिलेगा, जिससे लाखों लाभुकों को राहत मिलेगी. इससे जुड़ी खबर पढ़ें.

16. टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर ने Rohit Sharma से मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर क्रिस श्रीकांत ने Rohit Sharma को 2011 वर्ल्ड टीम से बाहर करने के फैसले के लिए उनसे माफी मांगी है. नीचे जानें कि शानदार फॉर्म में रहने के बावजूद रोहित को वर्ल्ड कप टीम से बाहर क्यों किया गया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. RCB vs GT मैच से पहले विराट कोहली का नेट्स पर धमाल, VIDEO वायरल

RCB vs GT मैच से पहले विराट कोहली ने नेट्स पर शानदार बल्लेबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी फॉर्म देखकर उत्साहित हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. नई शिक्षा नीति में क्या बदला? जानें कोडिंग, इंटर्नशिप और कॉलेज एग्जिट के नए नियम

नई शिक्षा नीति छात्रों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. यह पॉलिसी पढ़ाई को आसान, लचीला और फ्यूचर के हिसाब से तैयार बनाती है. अब नंबर लाना ही सबकुछ नहीं होगा, बल्कि स्किल और नॉलेज भी जरूरी होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. 1 मई से बदल जाएंगे ऑनलाइन गेमिंग के नियम! क्या बंद होंगे पैसे वाले गेम? जानिए पूरा अपडेट

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम लागू कर दिए हैं, जो 1 मई से प्रभावी होंगे. इन नियमों में रियल मनी गेमिंग पर सख्ती और ईस्पोर्ट्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. अगर ये अरबपति दान न करते, तो दुनिया के सबसे अमीर कौन होते ?

क्या होता अगर बिल गेट्स और वॉरेन बफेट ने अपनी संपत्ति दान न की होती? फोर्ब्स की ‘ट्रू नेट वर्थ’ लिस्ट ने खोला अरबपतियों की अमीरी और दरियादिली का बड़ा राज. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >