LOC के पास बारुदी सुरंग विस्फोट, जवान घायल

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक बारुदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया. सेना के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में नांगी टीकरी अग्रिम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास आज सुबह एक जवान का पैर बारुदी सुरंग पर […]

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक बारुदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया.
सेना के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में नांगी टीकरी अग्रिम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास आज सुबह एक जवान का पैर बारुदी सुरंग पर पड़ गया और इससे विस्फोट हो गया.
उन्होंने कहा कि विस्फोट में जवान घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सेना के अस्पताल में ले जाया गया. इलाके को घेरकर साफ किया जा रहा है. पीआरओ ने कहा कि घायल जवान की हालत स्थिर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >