निर्धारित कक्षा के करीब पहुंचा इसरो का सबसे बड़ा उपग्रह जीसैट-16

बेंगलुरु : देश का सबसे बड़ा संचार उपग्रह जीसैट-16 अपनी अंतरिक्ष कक्षा के पास पहुंच चुका है. निर्धारित कक्षा में भेजने के लिए उसकी गति को तीन बार सफलतापूर्वक बढाया जा चुका है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि जीसैट-16 की तीन ‘अपोजी मैनोवर फायरिंग’ सफलतापूर्वक पूरी हो गयी है और वह अपने […]

बेंगलुरु : देश का सबसे बड़ा संचार उपग्रह जीसैट-16 अपनी अंतरिक्ष कक्षा के पास पहुंच चुका है. निर्धारित कक्षा में भेजने के लिए उसकी गति को तीन बार सफलतापूर्वक बढाया जा चुका है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि जीसैट-16 की तीन ‘अपोजी मैनोवर फायरिंग’ सफलतापूर्वक पूरी हो गयी है और वह अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच गया है, जहां से वह अपनी कक्षा में स्थापित किया जाएगा.
इसरो ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि सौर पैनलों और रिफ्लेक्टरों को सफलतापूर्वक खोल दिया गया है. उपग्रह अपने निर्धारित स्थान 55 डिग्री पूर्व में स्थापित होने को तैयार है. इसरो ने पिछले दो दिन में दो बार सफलतापूर्वक उपग्रह की गति बढाने के बाद आज तीसरी बार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर तीसरी बार अपोजी मोटर को 289.44 सेकेंड के लिए शुरु किया. इस उपग्रह को 12 दिसंबर तक भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित करना है. उसके बाद संचार ट्रांसपांडर कक्षीय परीक्षण के लिए खोले जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >