22 जनवरी राष्ट्रीय छुट्टी! राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सोशल मीडिया पर PM Modi से उठी यह मांग

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उल्लास है. यूपी में सार्वजनिक अवकाश रखा गया है. कई और राज्यों में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. विदेशों में भी उस दिन स्पेशल छुट्टी दी गई है. इस बीच सोशल मीडिया में एक मांग ट्रेंड कर रहा है कि उस दिन देश में राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया जाए.

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है. भव्य आयोजन की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. 22 जनवरी के खास दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इस दिन यूपी में सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. वहीं कई राज्यों में भी इस खास दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है. तो कई राज्य में हो सकती है कि उस सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी जाए.

कई और राज्यों में भी रहेगी छुट्टी
राजस्थानः अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को राजस्थान में भी छुट्टी हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की भजनलाल सरकार भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है.  

छत्तीसगढ़ः 22 जनवरी यानी राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर छत्तीसगढ़ में सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. प्रदेश सरकार ने कहा है कि इस पावन मौके पर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

हरियाणा
हरियाणा में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सरकार ने शीतकालीन अवकाश को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है. इससे पहले 15 जनवरी तक ही अवकाश की घोषणा की गई थी.

झारखंडः झारखंड में  हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम झारखंड सरकार को मांग पत्र सौंपा है, जिसमें 22 जनवरी को सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की गई है.

मॉरीशस सरकार हिंदू कर्मचारियों को देगी छुट्टी
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को मौके पर मॉरीशस की सरकार ने भी छुट्टी की घोषणा की है. मॉरीशस में 22 जनवरी को हिंदू आस्था वाले अधिकारियों को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी देने की घोषणा की गई है.

सोशल मीडिया पर भी 22 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश की उठ रही मांग
सोशल मीडिया एक्स (Twitter) पर भी 22 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश देने की मांग जोर पकड़ रही है. कई लोगों ने पोस्ट कर राज्यों की सरकार से इस दिन अवकाश की मांग की है. एक यूजर ने एक्स पर लिखा है कि हमें उस ऐतिहासिक दिन (22 जनवरी) को राष्ट्रीय छुट्टी चाहिए.

Also Read: I.N.D.I.A Allinace: खरगे के हाथ ‘इंडिया’ की कमान! नीतीश ने किया इनकार, जानें आज की बैठक में क्या हुआ


प्रभु श्री राम अपने घर वापस आ रहे हैं

हमारे प्रभु श्री राम अपने घर वापस आ रहे हैं इसलिए हमें 22जनवरी को राष्ट्रीय छुट्टी लागू किया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >