जीसैट-16 उपग्रह को कल प्रक्षेपित करने की तैयारी पूरी

बेंगलूर: भारत के अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट 16 को फ्रेंच गुआना के कौरो अंतरिक्ष केंद्र से कल रविवार को प्रक्षेपित किया जायेगा. इसके प्रक्षेपण को पहले दो बार टाला जा चुका है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘जीसेट 16 को फ्रेंच गुआना से सात दिसंबर को भारतीय समयानुसार तडके दो […]

बेंगलूर: भारत के अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट 16 को फ्रेंच गुआना के कौरो अंतरिक्ष केंद्र से कल रविवार को प्रक्षेपित किया जायेगा. इसके प्रक्षेपण को पहले दो बार टाला जा चुका है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘जीसेट 16 को फ्रेंच गुआना से सात दिसंबर को भारतीय समयानुसार तडके दो बजकर 10 मिनट पर प्रक्षेपित किया जायेगा.’’ खराब मौसम के कारण इस उपग्रह के प्रक्षेपण कार्यक्रम को

कल दूसरी बार टाल दिया गया था. इसे आज तडके एरियन 5 राकेट के जरिये अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाना था.

इससे पूर्व इस उपग्रह को शुक्रवार को प्रक्षेपित किया जाना था लेकिन बाद में इसरो ने इसका समय बदल कर आज सुबह दो बजकर नौ मिनट कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >