रुडकी में हुए विस्फोट में एक स्कूली छात्र की मौत

देहरादून: हरिद्वार जिले के रुडकी नगर में आज एक स्कूली छात्र की विस्फोट में मौत हो गयी। छात्र ने कचरे के ढेर से कोई वस्तु उठायी थी और बाद में उसी में विस्फोट हो गया.अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) रामसिंह मीणा ने बताया कि बारह वर्षीय यह लडका अपने दो मित्रों के साथ स्कूल से […]

देहरादून: हरिद्वार जिले के रुडकी नगर में आज एक स्कूली छात्र की विस्फोट में मौत हो गयी। छात्र ने कचरे के ढेर से कोई वस्तु उठायी थी और बाद में उसी में विस्फोट हो गया.अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) रामसिंह मीणा ने बताया कि बारह वर्षीय यह लडका अपने दो मित्रों के साथ स्कूल से लौट रहा था तभी यह घटना हुई.

इस मामले में जांच जारी है. ऐसा प्रतीत होता है कि इस बच्चे ने सडके के किनारे कचरे के ढेर से कोई वस्तु उठायी थी और उससे खेलना शुरु कर दिया, तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया.उन्होंने कहा कि हरिद्वार की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बम निष्क्रिय दस्ते के साथ मौके लिए रवाना हो गये हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोटक बम था या पटाखा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >