रोटी पर 5 % और पराठे पर 18 % टैक्स, देखें सोशल मीडिया पर कैसे मजे ले रहे हैं लोग

सोशल मीडिया पर एक खबर काफी ट्रेंड कर रही है, जिसमें आज कर्नाटक सरकार ने रोटी पर 5% और पर पराठा पर 18% वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी लगाया है. कर्नाटक सरकार ने माना है कि रोटी और पराठे में अंतर होता है. इसके कारण टैक्स में भी अंतर होना चाहिए. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग खासे नाराज नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि 18 फ़ीसदी जीएसटी थोपने से लोगों की थाली से पराठा गायब हो जाएगा.

सोशल मीडिया पर एक खबर काफी ट्रेंड कर रही है, जिसमें आज कर्नाटक सरकार ने रोटी पर 5% और पर पराठा पर 18% वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी लगाया है. कर्नाटक सरकार ने माना है कि रोटी और पराठे में अंतर होता है. इसके कारण टैक्स में भी अंतर होना चाहिए. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग खासे नाराज नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि 18 फ़ीसदी जीएसटी थोपने से लोगों की थाली से पराठा गायब हो जाएगा.

क्या है मामला

दरअसल,एक प्राइवेट फूड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (कर्नाटक पीठ) के पास आवेदन किया था. इस आवेदन में कंपनी द्वारा ये कहा गया है कि आटे से बने पराठे और मालाबार पराठों को रोटी और खाखरा की कैटगरी में रखा जाए.

मगर पीठ ने रोटी को पराठे की कैटगरी में रखने से इनकार कर दिया और पराठों पर 18 फीसदी जीएसटी वसूलने का आदेश सुना दिया. जीएसटी नोटिफिकेशन के शेड्यूल 1, एंट्री 99 ए के तहत रोटी पर पांच फीसदी की दर से जीएसटी लगता है. वैसे देखा जाए तो रोटी और पराठे में भले कोई खास फर्क नहीं है लेकिन जीएसटी की दुनिया में दोनों को अलग माना जाता है. सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं.

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि औरंगज़ेब ने जज़िया कर वसूला था और अंग्रेज़ लगान वसूलते थे. बीजेपी अब पराठा टैक्स वसूल रही है. ट्रिब्यूनल के इस फैसले का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है और मज़ाक भी बनाया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोग खूब मजे ले रहे हैं

  • एक यूजर ने लिखा है कि पराठे की हर परत का दाम वसूला जा रहा है.

https://twitter.com/Khush_boozing/status/1271335579704320000

  • एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अब पराठा पर 18% GST लगेगा जबकि रोटी केवल 5% का विशेषाधिकार होगा

  • एक यूजर ने मजे लेता हुए लिखा है पराठा मत कहो यह रोटी नहीं है. यह रोटी कभी नहीं बनना चाहता था.

  • वह अब चपाती और रोटियां केवल 5% GST (आवश्यक वस्तु) (आवश्यक वस्तु) जबकि पराठों पर 18% GST लिया जाएगा. #HandsOffPorotta को ट्वीटर पर ट्रेंड करवाया गया है.

जानिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने क्या कहा

इस मामले में आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘देश जब कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है, तो यह बात आपको चकित कर सकती है कि हम पराठे को लेकर चिंतित हैं. भारतीयों में जिस तरह से जुगाड़ का कौशल है, मुझे पक्का यकीन है कि कोई परोटीज का एक तीसरी श्रेणी तैयार कर लेगा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >