ओंकारेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे भक्त, दुर्घटना में आठ की मौत, पांच घायल

खंडवाः मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर मंदिर भगवान के दर्शन के लिए जा रहे लोगों की सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी. जबकि पांच लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती करवाया दिया गया है. घायलों की हालत कैसी है इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल […]

खंडवाः मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर मंदिर भगवान के दर्शन के लिए जा रहे लोगों की सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी. जबकि पांच लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती करवाया दिया गया है. घायलों की हालत कैसी है इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है.

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जलगांव से ओंकारेश्वर आ रहे श्रद्घालुओं के वाहन की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं. इस हादसे में पांच यात्री घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए खंडवा के जिला चिकित्सालय भेजा गया है. पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >