प्रेमी के प्यार में पागल बेटी ने की मां की हत्या की कोशिश !

नयी दिल्लीः प्यार अंधा होता है इसमें सही गलत दिखायी नहीं देता. कई बार ये बातें लोग बड़ी आसानी से कह जाते हैं. लेकिन भारतीय मूल की एक ग्राफिक डिजाइनर कुंतल पटेल (37) ने इसे सच कर दिखाया. कुंतल पटेल ने अपनी मां मीना पटेल को कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की. […]

नयी दिल्लीः प्यार अंधा होता है इसमें सही गलत दिखायी नहीं देता. कई बार ये बातें लोग बड़ी आसानी से कह जाते हैं. लेकिन भारतीय मूल की एक ग्राफिक डिजाइनर कुंतल पटेल (37) ने इसे सच कर दिखाया.

कुंतल पटेल ने अपनी मां मीना पटेल को कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की. उन्होंने पेय पदार्थ में जहर मिला कर दिया था. कुंतल ने यह कदम अपने प्यार के लिए उठाया मां ने उसके ब्यॉयफ्रेंड नीरज काकड़ से कुंतल को शादी करने के लिए रोक दिया जिसके बाद उसने मां को जान से मारने का फैसला कर लिया.

कुंतल ने बताया कि उसकी मां बहुत गुस्से वाली थी और बात- बात में उसके साथ मारपीट किया करती थी. उसने कई बार अपने रिश्ते के बारे में अपनी मां को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी. कुंतल की मां पेशे से मजिस्ट्रेड है और इस कारण कुंतल का शादी करना और मुश्किल हो गया था.
लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में चल रही सुनवाई को एक अमेरिकी टीवी सीरिज से प्रेरित भी बताया जा रहा है. कोर्ट में कुंतल ने कठघरे में कई बातें बतायी और यह जानकारी देते वक्त उनकी आंखों में आंसु आ गये. कुंतल अपनी मां और छोटे बहन के साथ लंदन में रहती है. उसने बताया कि उसकी मां उस पर 24 घंटे निगरानी रखती है और हर छोटी से छोटी बात पर थप्पड़ लगा देती है. उसने पूरा वाक्य बताते हुए अपनी मां की हत्या से इनकार कर दिया.
)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >