Breaking News: मेन इन इंडिया में फ्रांस अहम साझेदार, बोले पीएम मोदी- बढ़ाएंगे आपसी सहयोग

Breaking News Update: आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज होगी. आजम खान और उनके बेटे पर सजा की याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी. दिल्ली में आज महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे AICC के अधिकारी. श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3. CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को शपथ दिलाई, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 32 हुई.

Live Updates
4:06 AM. 15 Jul 23 10:36 PM. 14 Jul

रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में कहा कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. हम पिछले 25 सालों की मजबूत नींव के आधार पर अगले 25 सालों के लिए एक रोडमैप बना रहे हैं. इसके लिए साहसिक और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं. यह भारत के लोगों ने खुद को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. इस यात्रा में, हम फ्रांस को एक स्वाभाविक भागीदार के रूप में देखते हैं.

4:06 AM. 15 Jul 23 10:36 PM. 14 Jul

नेशनल डे पर फ्रांस के लोगों को पीएम मोदी ने दी बधाई

नेशनल डे पर फ्रांस के लोगों को पीएम मोदी ने दी बधाई. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा है कि भारत और फ्रांस के रिश्ते और मजबूत होंगे. उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ना है.

4:06 AM. 15 Jul 23 10:36 PM. 14 Jul

 राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी का किया स्वागत

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस के एलीसी पैलेस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के तहत शुक्रवार को आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए. भारत की तीनों सेनाओं के एक दल ने इस परेड में हिस्सा लेकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

4:06 AM. 15 Jul 23 10:36 PM. 14 Jul

फ्रांस में कई लोगों से मिले पीएम मोदी

अपने फ्रांस दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस में चैनल की वैश्विक सीईओ लीना नायर, एयरोस्पेस इंजीनियर और पायलट थॉमस पेस्केट और योगा प्रैक्टिशनर चार्लोट चोपिन से मुलाकात की.

4:06 AM. 15 Jul 23 10:36 PM. 14 Jul

बाढ़ के हालात का लिया जायजा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और एलओपी जयराम ठाकुर और अन्य राजनीतिक नेताओं के साथ मंडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया.

4:06 AM. 15 Jul 23 10:36 PM. 14 Jul

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार

महाराष्ट्र कैबिनेट पोर्टफोलियो आवंटन के तहत कैबिनेट मंत्री अनिल पाटिल को राहत और पुनर्वास मिला है, उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है. वहीं अदिति सुनील तटकरे को महिला एवं बाल विकास, धनंजय मुंडे को कृषि और दिलीप वाल्से पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग मिला है.

मुख्य बातें

Breaking News Update: आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज होगी. आजम खान और उनके बेटे पर सजा की याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी. दिल्ली में आज महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे AICC के अधिकारी. श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3. CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को शपथ दिलाई, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 32 हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >