Jammu and Kashmir : कठुआ में 300 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 9 लोगों की मौत, पांच घायल

जम्मू :Jammu and Kashmir car fell into a deep gorgeजम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 9 यात्रियों की मौत हो गयी और 5 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि सुदूर मलार गांव में शाम साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ. अधिकारियों के […]

जम्मू :Jammu and Kashmir car fell into a deep gorgeजम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 9 यात्रियों की मौत हो गयी और 5 अन्य घायल हो गये.

अधिकारियों ने बताया कि सुदूर मलार गांव में शाम साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ. अधिकारियों के अनुसार वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिर गया. हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 5 अन्य घायल हो गये.

घायलों को अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. अंतिम खबर आने तक बचाव अभियान जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >