भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, कई घायल

भोपालः भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह प्लेफार्म नंबर दो और तीन को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा नीचे आ गिरा. इस हादसे में छह लोगों की घायल होने खबर है. घटना के बाद भोपाल स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति बन गयी थी. सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और यात्रियों को वहां […]

भोपालः भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह प्लेफार्म नंबर दो और तीन को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा नीचे आ गिरा. इस हादसे में छह लोगों की घायल होने खबर है. घटना के बाद भोपाल स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति बन गयी थी.

सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और यात्रियों को वहां से हटाया. घायलों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में रेलवे की बड़ी लापरवाही समाने आ रही है, बताया जा रहा है कि ब्रिज के जर्जर होने की शिकायत कई लोगों ने अधिकारियों से की थी, लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया गया और अब यह हादसा हो गया. जिस प्लेटफार्म पर ब्रिज गिरा है वहां से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >