#Coronavirus : भारत में कोरोना वायरस का दूसरा मामला आया सामने, मरीज पर करीब से रखी जा रही है नजर, दहशत में लोग

नयी दिल्ली : चीन की यात्रा करने वाले केरल के एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि होने के साथ ही भारत में इस बीमारी का दूसरा मामला सामने आया है. इस खबर के सामने आते ही लोगों में दहशत का माहौल है. आपको बता दें कि चीन में अबतक […]

नयी दिल्ली : चीन की यात्रा करने वाले केरल के एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि होने के साथ ही भारत में इस बीमारी का दूसरा मामला सामने आया है. इस खबर के सामने आते ही लोगों में दहशत का माहौल है. आपको बता दें कि चीन में अबतक इस वायरस ने 300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है और उसे अस्पताल में अलग कमरे में रखा गया है. उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और उस पर करीबी नजर रखी जा रही है.

गौर हो कि भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला भी केरल में दर्ज किया गया था, जहां एक छात्र के इससे पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >