राहुल गांधी का कटाक्ष- अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री अनभिज्ञ

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम बजट पेश को लेकर भाजपा सरकार पर हमला किया है. उन्होंने बजट पेश किये जाने से कुछ दिन पहले, बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बारे में अनभिज्ञ हैं कि आर्थिक विकास को गति देने के […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम बजट पेश को लेकर भाजपा सरकार पर हमला किया है. उन्होंने बजट पेश किये जाने से कुछ दिन पहले, बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बारे में अनभिज्ञ हैं कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए आगे क्या करना है.

गांधी ने ट्वीट कर कटाक्ष किया-मोदी और आर्थिक सलाहकारों की उनकी ड्रीम टीम ने अर्थव्यवस्था को निश्चित तौर पर बदल दिया है. पहले जीडीपी विकास दर 7.5 फीसदी और महंगाई 3.5 फीसदी थी. अब जीडीपी विकास दर 3.5 फीसदी और महंगाई दर 7.5 फीसदी है.

उन्होंने दावा किया- प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री इस बारे में अनभिज्ञ हैं कि आगे क्या करना है. आपको बता दें कि आगामी एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >