इंजन में आयी खराबी, दिल्ली के पास छोटे विमान ने एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग की

दिल्ली/गाजियाबाद : दिल्ली के पास यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एनसीसी के दो सीट वाले एक छोटे विमान ने इंजन में खराबी आने के आपात लैंडिंग की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि यह घटना सदरपुर गांव के पास राजमार्ग पर दोपहर करीब […]

दिल्ली/गाजियाबाद : दिल्ली के पास यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एनसीसी के दो सीट वाले एक छोटे विमान ने इंजन में खराबी आने के आपात लैंडिंग की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि यह घटना सदरपुर गांव के पास राजमार्ग पर दोपहर करीब 1.45 बजे घटी. नैथानी ने कहा, विमान में दो पायलट सवार थे और दोनों सुरक्षित हैं. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ��े एक अधिकारी ने बताया कि इंजन फेल होने के बाद विमान ने दोपहर करीब दो बजे मेरठ में आपात लैंडिंग की. उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11.16 बजे बरेली से हिंडन एयरबेस के लिए रवाना हुए विमान के बायें पंख को इस घटना में कुछ नुकसान हुआ, लेकिन राजमार्ग पर यातायात की स्थिति सामान्य रही. उप-पुलिस अधीक्षक (सदर) अंशु जैन ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इस विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >