राष्ट्रपति ने 49 बच्चों को बाल शक्ति पुरस्कार प्रदान किया

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में बाल शक्ति पुरस्कार 2020 प्रदान किया. ईशान शर्मा, ओंकार सिंह, गौरी मिश्रा समेत 49 बच्चों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. ईशान शर्मा ने एक रूसी पर्यटक को दो लुटेरों से बचाया था, जबकि ओंकार सिंह के पास सबसे […]

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में बाल शक्ति पुरस्कार 2020 प्रदान किया. ईशान शर्मा, ओंकार सिंह, गौरी मिश्रा समेत 49 बच्चों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया.

ईशान शर्मा ने एक रूसी पर्यटक को दो लुटेरों से बचाया था, जबकि ओंकार सिंह के पास सबसे कम उम्र का मौलिक लेखक होने का विश्व रिकॉर्ड है और गौरी मिश्रा भारत की सबसे युवा पियानोवादक है. ये सभी बच्चे 5 से 18 साल के हैं. बाल शक्ति पुरस्कार नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला व संस्कृति और बहादुरी के क्षेत्र में बच्चों को दिया जाता है. इसके तहत एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. 49 पुरस्कार विजेताओं में 12 वर्षीय दर्श मलानी भी शामिल हैं, जिन्होंने दुनिया भर में 50 से अधिक जादू शो किये हैं और 11 वर्षीय मनोज कुमार लोहार को ‘तबला वादन’ में महारत हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >