भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह का राज्यसभा से इस्तीफा

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. एक आधिकारिक पत्र में मंगलवार को यह जानकारी दी गई. इस पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. दो अगस्त 2016 को वह […]

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. एक आधिकारिक पत्र में मंगलवार को यह जानकारी दी गई. इस पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

दो अगस्त 2016 को वह तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य बने थे और उनकी सदस्यता एक अगस्त 2022 को समाप्त होनी थी. उच्च सदन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था.

सिंह का इस्तीफा उनके पुत्र बृजेन्द्र सिंह के सांसद बनने के बाद आया है. पूर्व नौकरशाह एवं भाजपा नेता बृजेन्द्र सिंह हिसार लोकसभा सीट से सांसद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >