भाजपा ने ‘‘कश्मीर जैसी”” स्थिति भारत के हर हिस्से में सुनिश्चित की: महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि देश के लोगों को घाटी में लोगों का दमन देखने के लिए कश्मीर आने की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा ने भारत के हर हिस्से में ‘‘कश्मीर जैसी” स्थिति सुनिश्चित कर दी है. महबूबा के टि्वटर हैंडल पर कहा गया कि साथी नागरिकों को […]

श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि देश के लोगों को घाटी में लोगों का दमन देखने के लिए कश्मीर आने की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा ने भारत के हर हिस्से में ‘‘कश्मीर जैसी” स्थिति सुनिश्चित कर दी है.

महबूबा के टि्वटर हैंडल पर कहा गया कि साथी नागरिकों को दमन देखने के लिए कश्मीर आने की आवश्यकता नहीं है. भाजपा ने कश्मीर जैसी स्थिति हर भारतीय के लिए उत्पन्न कर दी है. पीडीपी अध्यक्ष का टि्वटर हैंडल उनकी पुत्री इल्तिजा द्वारा चलाया जा रहा है . महबूबा अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र के निर्णय के समय से एहतियातन हिरासत में हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >