मुंबई : विखरोली में शिवसेना नेता पर सुबह-सुबह बदमाशों ने बरसायी गोलियां

मुंबई : मुंबई के उपनगर विखरोली में गुरुवार सुबह शिवसेना के एक पदाधिकारी पर अज्ञात बदमाश ने गोलियां चला दी जिसमें वे घायल हो गये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना विखरोली के टैगोर नगर क्षेत्र में साईं मंदिर के निकट सुबह आठ बजे हुई. अधिकारी ने बताया कि शिवसेना पदाधिकारी शेखर जाधव को […]

मुंबई : मुंबई के उपनगर विखरोली में गुरुवार सुबह शिवसेना के एक पदाधिकारी पर अज्ञात बदमाश ने गोलियां चला दी जिसमें वे घायल हो गये.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना विखरोली के टैगोर नगर क्षेत्र में साईं मंदिर के निकट सुबह आठ बजे हुई.

अधिकारी ने बताया कि शिवसेना पदाधिकारी शेखर जाधव को हाथ में गोली लगी है और उन्हें क्षेत्र के गोदरेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >