कनाडा में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत

टोरंटोः पूर्वी कनाडा में लेक ओन्टारियो के उत्तरी तट पर जंगली इलाके में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई. कनाडा परिवहन सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि अमेरिका से पंजीकृत एक इंजन वाले ‘पाइपर पीए-32′ ने टोरंटो के बटनविले हवाईअड्डे से किंग्स्टन जाने के लिए उड़ान भरी […]

टोरंटोः पूर्वी कनाडा में लेक ओन्टारियो के उत्तरी तट पर जंगली इलाके में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई. कनाडा परिवहन सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि अमेरिका से पंजीकृत एक इंजन वाले ‘पाइपर पीए-32′ ने टोरंटो के बटनविले हवाईअड्डे से किंग्स्टन जाने के लिए उड़ान भरी थी, जो स्थानीय समयानुसार शाम बुधवार पांच बजे लापता हो गया था.
पुलिस और एक सैन्य खोज एवं बचाव हेलीकाप्टर सहित आपातकालीन सेवाओं ने उसे ढूंढने का काम शुरू किया. इसके बाद उसके अपने गंतव्य से थोड़ा पहले घने इलाके में होने की जानकारी मिली, वहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है.
परिवहन सुरक्षा बोर्ड के प्रवक्ता अलेक्जेंड्रे फोरनियर ने बताया कि पायलट सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की जान चली गई है. सरकारी एजेंसी ने घटना के कारण का पता लगाने के एक दल को भी वहां भेजा है. उन्होंने बताया कि वह विमान के रिकॉर्डर और रिव्यू रेडियो संचार का भी पता लगाने की कोशिश करेंगे. मृतकों की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >