बहन को बिस्तर से बांधकर किशाेर ने किया दुष्कर्म

गुरुग्राम : गुरुग्राम के सेक्टर-51 में एक 16 वर्षीय किशोर ने रिश्ते की बहन को कथित रूप से बिस्तर से बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की है लेकिन शुक्रवार को मामले की जानकारी तब हुई जब 15वर्षीय किशोरी स्कूल में बेहोश होकर गिर […]

गुरुग्राम : गुरुग्राम के सेक्टर-51 में एक 16 वर्षीय किशोर ने रिश्ते की बहन को कथित रूप से बिस्तर से बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की है लेकिन शुक्रवार को मामले की जानकारी तब हुई जब 15वर्षीय किशोरी स्कूल में बेहोश होकर गिर गई और उसने शिक्षिका से अपनी आपबीती बताई.

गुरुग्राम के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकान ने बताया कि पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. महिला के मुताबिक आरोपी की मां की तबीयत खराब होने की वजह से उसने बेटी को घरेलू कामकाज में मदद करने के लिए भेजा था.

बोकान ने बताया कि जब आरोपी की मां डॉक्टर से मिलने गई थी तब लड़की और लड़का पर अकेले थे. उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक आरोपी किशोर ने लड़की के हाथ-पैर बिस्तर से बांध दिए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया.

बोकान के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >