कांग्रेस ने अमित शाह से तीस हजारी कोर्ट घटना के लिए वकीलों से माफी मांगने को कहा

नयी दिल्ली : तीस हजारी अदालत कोर्ट परिसर में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प की कांग्रेस ने निंदा की. केंद्र की भाजपा सरकार के अहंकार का परिणाम करार देते हुए कांग्रेस ने कहा कि इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह को वकीलों से माफी मांगनी चाहिए. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला […]

नयी दिल्ली : तीस हजारी अदालत कोर्ट परिसर में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प की कांग्रेस ने निंदा की. केंद्र की भाजपा सरकार के अहंकार का परिणाम करार देते हुए कांग्रेस ने कहा कि इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह को वकीलों से माफी मांगनी चाहिए. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए.
सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ तीस हजारी में वकीलों पर गोली कांड व लाठीचार्ज भाजपा की क्रूरता व अहंकार का परिणाम है. सत्ता के नशे में चूर भाजपा न क़ानून को मानती है, न क़ानून के रखवाले वकीलों का सम्मान करती है.’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि गृह मंत्री अमित शाह माफ़ी मांगें और दोषी अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं.’
दरअसल, तीस हजारी अदालत परिसर में शनिवार दोपहर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प में 10 पुलिसकर्मी और कुछ वकील घायल हो गए जबकि 17 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. अधिकारियों और प्रत्यक्षदशियों ने इस बारे में बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >