तिहाड़ पहुंचे अहमद पटेल और आनंद शर्मा, शिवकुमार से की मुलाकात

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और आनंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की जो धनशोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं. सूत्रों के मुताबिक पटेल और शर्मा की शिवकुमार के साथ इस […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और आनंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की जो धनशोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं.

सूत्रों के मुताबिक पटेल और शर्मा की शिवकुमार के साथ इस मुलाकात के दौरान डीके सुरेश भी मौजूद थे जो पार्टी सांसद और शिवकुमार के भाई भी हैं. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवकुमार की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >