हेरोइन रखने के मामले में 2 लोगों को 10 साल की जेल

नयी दिल्ली:दिल्ली की एक अदालत ने दो लागों को 14 किलोग्राम हेरोइन रखने के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई है.विशेष एनडीपीएस न्यायाधीश मनोज कुमार नागपाल ने पंजाब के रहने वाले बचित्तर सिंह और नियामत मसीह को सजा सुनाई है. इसके अलावा सिंह पर दो लाख और मसीह पर एक लाख रुपये का […]

नयी दिल्ली:दिल्ली की एक अदालत ने दो लागों को 14 किलोग्राम हेरोइन रखने के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई है.विशेष एनडीपीएस न्यायाधीश मनोज कुमार नागपाल ने पंजाब के रहने वाले बचित्तर सिंह और नियामत मसीह को सजा सुनाई है.

इसके अलावा सिंह पर दो लाख और मसीह पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.

उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और दूसरी परिस्थितियों पर विचार करते हुए अदालत ने दोनों को सजा सुनाई. इन्‍हें मादक पदार्थ विरोधी कानून के तहत दोषी माना गया.

इन लोगों को जनवरी, 2010 में गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >