मणिपुर सरकार ने की सूखे जैसे हालात की घोषणा

इंफाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के मंत्रिमंडल ने राज्य में कम वर्षा होने के कारण 70 से अधिक तहसीलों में फसल नहीं होने से राज्य में सूखे जैसे हालात की घोषणा की है. एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. मुख्यमंत्री के सचिव एन जियोफ्रे की ओर से जारी बयान में […]

इंफाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के मंत्रिमंडल ने राज्य में कम वर्षा होने के कारण 70 से अधिक तहसीलों में फसल नहीं होने से राज्य में सूखे जैसे हालात की घोषणा की है. एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी.

मुख्यमंत्री के सचिव एन जियोफ्रे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि केंद्र सरकार से राहत पाने के वास्ते शनिवार को यह निर्णय लिया गया. बयान में कहा गया, ‘इस साल कम बारिश के कारण राज्य के 70 से अधिक तहसीलों में फसलें प्रभावित हुई हैं. जिन गांवों में 33 प्रतिशत से 50 प्रतिशत से अधिक फसल नहीं हुई हैं, उन्हें मामूली और गंभीर रूप से प्रभावित की श्रेणी में रखा गया है.’

बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने हालात पर चर्चा के लिए कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, शीर्ष अधिकारियों, 16 जिलों के उपायुक्तों और कृषि संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय आपात बैठक की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >