देश की इकोनॉमी को पांच ट्रिलियन का बनाने के लिए देश की सुरक्षा जरूरी : अमित शाह

नयी दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि देश को पांच ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने के लिए यह जरूरी है कि देश की सुरक्षा बहुत जरूरी है. अमित शाह ने उक्त बातें बीपीआर एंड डी के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर कही. अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को फाइव […]

नयी दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि देश को पांच ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने के लिए यह जरूरी है कि देश की सुरक्षा बहुत जरूरी है. अमित शाह ने उक्त बातें बीपीआर एंड डी के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर कही.

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को फाइव ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाना चाहते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब देश की सुरक्षा मजबूत होगी. इसके लिए देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा बहुत जरूरी है.

उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 34 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने अपने जान न्यौछावर किये हैं. उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ने का समय है. इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि हमें पुलिस बल में रिफॉर्म की जरूरत है.समय-समय पर राज्यों तथा केंद्र सरकार की तरफ से पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाया गया है लेकिन समाज में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति, अपराध के नये-नये तरीकों से निपटने के लिए निर्णायक कदम उठाए जाने जरूरी हैं. पिछले कुछ समय से भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं बताती हैं कि अपराध नियंत्रण के संबंध में लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठ गया है. ऐसे हालत में सोचना जरूरी हो गया है कि इसकी विश्वसनीयता कैसे बहाल की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >