मुंबईः उत्तराखंड और देश की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन हो गया. वो कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं. मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. इनकी मौत से पूरा देश सदमें में हैं.
1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने वर्ष 2004 में उस वक्त इतिहास रचा था जब वह उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं. 31 अक्टूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं.
उनका पुलिस सेवा का पूरा करियर शानदार रहा. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया. उन्होंने वर्ष 2014 के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा.
कंचन चौधरी भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं. वे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थीं.
