जस्टिस सीकरी सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक अदालत में न्यायधीश नियुक्त

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति एके सीकरी को सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक अदालत में न्यायधीश नियुक्त किया गया है. एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है. सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि सिंगापुर गणराज्य के राष्ट्रपति ने 1 अगस्त से न्यायमूर्ति […]

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति एके सीकरी को सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक अदालत में न्यायधीश नियुक्त किया गया है. एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है.

सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि सिंगापुर गणराज्य के राष्ट्रपति ने 1 अगस्त से न्यायमूर्ति सीकरी की नियुक्ति को प्रभावी किये जाने को मंजूरी दे दी है. सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक अदालत सिंगापुर हाईकोर्ट की एक डिवीजन और देश के सुप्रीम कोर्ट का हिस्सा है. इसका कार्य अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक विवादों का निपटारा करना है. वर्तमान में 16 अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश इसका हिस्सा हैं. न्यायमूर्ति सीकरी इस साल छह मार्च को उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >