नयी दिल्लीः भारत में ही बनायी गई एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का रविवार को सफल परीक्षण किया गया है. पोखरण के फायरिंग रेंज में इस भारतीय मिसाइल का तीन बार सफल परीक्षण किया गया. दिन के साथ ही रात में भी इस परीक्षण को अंजाम दिया गया. इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद देश के रक्षा तंत्र में और मजबूती आएगी.
बता दें कि ‘नाग’ तीसरी पीढ़ी का भारत का स्वदेश निर्मित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है. ये उन पांच मिसाइल प्रणालियों में से एक है जो डीआरडीओ द्वारा एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत तैयार की गयी हैं.
