राफेल मामला : सुप्रीम कोर्ट में ‘रिव्यू पिटिशन’ पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

नयी दिल्ली : राफेल लड़ाकू विमान मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में ‘रिव्यू पिटिशन’ पर सुनवाई पूरी हो गयी. कोर्ट इस मामले में निर्णय बाद में सुनायेगा. गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में फैसला सुनाया था और केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दिया था, जिसपर रिव्यू पिटिशन दाखिल […]

नयी दिल्ली : राफेल लड़ाकू विमान मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में ‘रिव्यू पिटिशन’ पर सुनवाई पूरी हो गयी. कोर्ट इस मामले में निर्णय बाद में सुनायेगा. गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में फैसला सुनाया था और केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दिया था, जिसपर रिव्यू पिटिशन दाखिल किया गया था.

गौरतलब है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने डील में कथिततौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं. आपको बता दें कि राफेल खरीद प्रक्रिया और इंडियन ऑफसेट पार्टनर के चुनाव में सरकार द्वारा भारतीय कंपनी को फेवर किए जाने के आरोपों की जांच की गुहार लगाने वाली तमाम याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर 2018 को खारिज कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >