पुणे में आइएम ने कराया धमाका!

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आज कहा कि पुणे में कम तीव्रता वाले बम धमाके के पीछे आतंकवादियों का हाथ होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. पुणे के फारसखाना पुलिस थाने के सामने खडी एक बाइक में लगाई गई आईईडी से अंजाम दिए गए धमाके में पांच लोग जख्मी […]

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आज कहा कि पुणे में कम तीव्रता वाले बम धमाके के पीछे आतंकवादियों का हाथ होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. पुणे के फारसखाना पुलिस थाने के सामने खडी एक बाइक में लगाई गई आईईडी से अंजाम दिए गए धमाके में पांच लोग जख्मी हो गए थे. वहीं कम तीव्रता वाले एक विस्फोट को ‘प्रथम दृष्टया’ आतंकवादी हमला बताते हुए महाराष्ट्र एटीएस ने घटना को लेकर आज अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे इंडियन मुजाहीद्दीन का हाथ हो सकता है.

संवाददाताओं से बातचीत में चव्हाण ने कहा कि जिस बाइक पर आईईडी लगाई गई थी उसके सतारा से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गाडी के गायब होने की रिपोर्ट 25 जून को दर्ज कराई गई थी और उसका इस्तेमाल आईईडी हमले में किया गया.’’ चव्हाण ने कहा कि दोषियों की पहचान और उनकी मंशा के बारे में अभी कोई अटकल लगाना गलत होगा. घटना की जांच कर रहे महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते :एटीएस: ने आज एक बयान में कहा कि धमाके की यह घटना प्रथम दृष्टया आतंकवादी वारदात नजर आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >