शत्रुघ्न ने मोदी-शाह पर कसा तंज, कहा- ‘‘दो लोगों की सेना”” ने थोपी नोटबंदी
मुंबई : अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘दो लोगों की सेना” द्वारा थोपी गयी नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी.... पूर्व भाजपा नेता सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
April 26, 2019 7:48 AM
मुंबई : अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘दो लोगों की सेना” द्वारा थोपी गयी नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी.
...
पूर्व भाजपा नेता सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वह यहां मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: संजय निरुपम एवं उर्मिला मातोंडकर के लिये चुनाव प्रचार कर रहे थे.
सिन्हा अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘‘दो लोगों की सेना” कहा करते हैं. रैली में सिन्हा ने कहा, ‘‘दो लोगों की सेना द्वारा थोपी गई नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यस्था को बहुत प्रभावित किया.”
ये भी पढ़ें...
December 7, 2025 9:23 PM
December 7, 2025 5:08 PM
December 7, 2025 4:05 PM
December 7, 2025 2:26 PM
December 7, 2025 1:35 PM
December 7, 2025 12:46 PM
December 7, 2025 12:16 PM
December 7, 2025 11:14 AM
December 7, 2025 10:43 AM
December 7, 2025 9:29 AM
