बाबा साहेब की 128वीं जयंती आज, आंबेडकर को नहीं था मंत्रिपद का मोह, हिंदू कोड बिल है उनकी देन

भारत के संविधान निर्माता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की रविवार यानि 14 अप्रैल को 128वीं जयंती है. स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री और भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्यप्रदेश के एक गांव में हुआ था. आजादी के बाद पंडित नेहरू के मंत्रिमंडल […]

भारत के संविधान निर्माता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की रविवार यानि 14 अप्रैल को 128वीं जयंती है.
स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री और भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्यप्रदेश के एक गांव में हुआ था. आजादी के बाद पंडित नेहरू के मंत्रिमंडल में डॉक्टर आंबेडकर कानून मंत्री बने और नेहरू की पहल पर उन्होंने हिंदू कोड बिल तैयार किया, लेकिन इस बिल को लेकर उन्हें जबर्दस्त विरोध झेलना पड़ा.
खुद नेहरू भी तब अपनी पार्टी के अंदर और बाहर इस मुद्दे पर बढ़ते दबाव के सामने झुकते नजर आये. इस मुद्दे पर मतभेद इस कदर बढ़े कि आंबेडकर ने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, बाद में हिंदू कोड बिल पास हुआ और उससे हिंदू महिलाओं की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव भी आया, लेकिन आंबेडकर के बिल से ये कई मामलों में लचीला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >