‘मोदी की सेना” पर घिरे केंद्रीय मंत्री वी के सिंह, कही ये बात

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री वी के सिंह एक विदेशी मीडिया संस्थान को दिये इंटरव्यू में अपनी ‘‘मोदी की सेना” वाली एक टिप्पणी को लेकर गुरूवार को विवाद में घिर गये. उन्होंने हालांकि इस तरह की टिप्पणी से इनकार किया है. बीबीसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा […]

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री वी के सिंह एक विदेशी मीडिया संस्थान को दिये इंटरव्यू में अपनी ‘‘मोदी की सेना” वाली एक टिप्पणी को लेकर गुरूवार को विवाद में घिर गये. उन्होंने हालांकि इस तरह की टिप्पणी से इनकार किया है.

बीबीसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि जो कोई भी भारतीय सेना को मोदी की सेना कहता है वह देशद्रोही है.

सिंह ने हालांकि टिप्पणी करने की बात को पुरजोर तरीके से खारिज करते हुए कहा कि संबंधित रिपोर्टर ने ‘कट-पेस्ट’ करने का काम किया है. उन्होंने ट्विटर पर सवाल खड़ा किया कि ऐसा करने के लिए मीडिया हाउस को ‘‘कितना पैसा मिला.”

बीबीसी इंडिया ने सिंह के साथ अपनी बातचीत का एक पूरा वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है ताकि उसके दावे की पुष्टि की जा सके और कहा कि विदेश राज्य मंत्री ने इसके लिए "प्रेस्टीट्यूट" शब्द का भी इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा था, ‘‘सेना किसी की नहीं होती है. सेना सिर्फ देश की होती है. इसमें मोदी सेना कहां से आ गयी.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >