उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 39 उम्मीदवारों के नामों का एलान, इधर कटा जोशी का टिकट, वरुण-मेनका की सीटें बदलीं

नयी दिल्ली : पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ मुरली मनोहर जोशी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है. वहीं मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी की सीटें बदल दी गयी हैं. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 39 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की. इसमें उप्र […]

नयी दिल्ली : पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ मुरली मनोहर जोशी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है. वहीं मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी की सीटें बदल दी गयी हैं. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 39 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की. इसमें उप्र और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. उत्तर प्रदेश में कुछ और नेताओं की सीटें बदली गयी हैं.

ताजा सूची में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. सूची के मुताबिक भाजपा के बुजुर्ग नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी का की जगह कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है.

मंगलवार को ही पार्टी में शामिल हुई पूर्व सपा नेता और अभिनेत्री जयाप्रदा को रामपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. वह आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. पार्टी की इस सूची में उप्र और पश्चिम बंगाल के कुल 39 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है. सूची जारी करते हुए पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार पीलीभीत के स्थान पर सुलतानपुर की सीट से चुनाव लड़ेंगी.

सुलतानपुर में फिलहाल मेनका के बेटे वरुण गांधी सांसद हैं. वहीं, वरुण गांधी को सुलतानगंज की जगह पीलीभीत से टिकट दिया गया है. केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को एक बार फिर गाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश भजपा अध्यक्ष चंदौली सीट से लड़ेंगे चुनाव

उप्र पार्टी प्रमुख महेंद्र नाथ पांडेय को चंदौली, वरुण गांधी को पीलीभीत, मेनका गांधी को सुलतानपुर, रामशंकर कठेरिया को इटावा, विनोद सोनकर को कौशांबी, जयाप्रदा को रामपुर, हरीशचंद्र द्विवेदी को बस्ती, सत्यदेव पचौरी को कानपुर, विजय दूबे को कुशीनगर, कमलेश पासवान को बांसगाव से टिकट मिला.

पश्चिम बंगाल की 10 लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर सीट से निलांजन रॉय, बहरामपुर से केजे आर्य, मुर्शिदाबाद से हुमायूं कबीर, रानाघाट से मुकुट मणि अधिकारी, बानगांव से शांतनु ठाकुर, हावड़ा से आरएस गुप्ता, उलबेरिया से जॉय बनर्जी, कांठी से देबाशीष सामंत, बांकुरा से सुभाष सरकार और बोलपुर से रामप्रसाद दास प्रत्याशी बने हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >