समझौता एक्सप्रेस मामला : भारतीय दूत ने पाकिस्तान से कहा, सुनवाई ‘पारदर्शी” ढंग से हुई

नयी दिल्ली : पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त ने बुधवार को पाकिस्तान को स्पष्ट किया कि 2007 समझौता एक्सप्रेस आतंकवादी मामले में सुनवाई “पारदर्शी” तरीके से की गई है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह जानकारी दी गयी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मामले में स्वामी असीमानंद समेत चारों आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ […]

नयी दिल्ली : पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त ने बुधवार को पाकिस्तान को स्पष्ट किया कि 2007 समझौता एक्सप्रेस आतंकवादी मामले में सुनवाई “पारदर्शी” तरीके से की गई है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह जानकारी दी गयी.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मामले में स्वामी असीमानंद समेत चारों आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ सख्त विरोध जताने के लिए भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया था. इस हमले में 68 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पाकिस्तानी थे.

सूत्रों के अनुसार भारतीय दूत ने स्पष्ट किया कि भारतीय अदालतों एवं न्यायिक तंत्र ने पारदर्शी तरीके से उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया. सूत्रों ने कहा, कि उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से सहयोग की कमी का मुद्दा भी उठाया. इसमें मामले के पाकिस्तानी चश्मदीदों को समन भेजे जाने की बात भी शामिल थी. उन्होंने कहा, कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने ये समन लौटा दिए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >