चेन्नई इमारत हादसा: मरने वालों की संख्या हुई 53

चेन्नई : बीते शनिवार को 11 मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जुड़ी घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई हैं. तमिलनाडु सरकार के एक वरिष्ठ राजस्व अधिकारी ने आज बताया, मरने वालों की संख्या अब तक 53 हो चुकी है. बचाव कार्य पूरी गति से जारी है. मलबे से 27 […]

चेन्नई : बीते शनिवार को 11 मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जुड़ी घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई हैं. तमिलनाडु सरकार के एक वरिष्ठ राजस्व अधिकारी ने आज बताया, मरने वालों की संख्या अब तक 53 हो चुकी है. बचाव कार्य पूरी गति से जारी है.

मलबे से 27 लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है. शनिवार को दुर्घटना के बाद से अब तक कुल 80 जिंदा या मृत लोगों को बचावकर्मियों ने इमारत के मलबे से बाहर निकाला है. उन्होंने कहा कि 20-25 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है.

* कैसे हुई हादसा

चेन्नई से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पश्चिमी उपनगर मौलीवक्कम और आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद यह इमारत ढ़ह गई थी. भवन निर्माण से जुडी फर्म ‘प्राइम सृष्टि’ का दावा है कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण ही यह दुर्घटना घटित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >