भाजपा दंगाबाज और संविधान की हत्यारी पार्टी, 4 मई को बोरिया-बिस्तर बांधकर दिल्ली लौट जायेगी : ममता बनर्जी

Mamata Banerjee Rally: पश्चिम बर्धमान के कांकसा में ममता बनर्जी ने भाजपा पर दंगा फैलाने और संविधान की हत्या करने का आरोप लगाया. सीएम ने दुर्गापुर में फ्री आईएएस कोचिंग और लक्ष्मी भंडार को लाइफटाइम जारी रखने का वादा किया.

Mamata Banerjee Kanksa Rally| पानागढ़/कांकसा, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के लिए पश्चिम बर्धमान जिले के कांकसा पहुंचीं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर सोमवार को जोरदार हमला बोला. रघुनाथपुर जंगलमहल फुटबॉल मैदान में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘दंगाबाज’ और ‘संविधान की हत्यारी’ पार्टी करार दिया. उन्होंने आत्मविश्वास के साथ ऐलान किया कि बंगाल में फिर तृणमूल की सरकार बन रही है. 4 मई को चुनावी नतीजे आते ही भाजपा नेताओं को बंगाल छोड़कर वापस दिल्ली जाना पड़ेगा.

3 प्रत्याशियों के समर्थन में ममता की हुंकार

सोमवार को आयोजित इस जनसभा में ममता बनर्जी ने 3 विधानसभा सीटों के टीएमसी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे.

गलसी विधानसभा : आलोक कुमार मांझी
आउसग्राम विधानसभा : श्यामा प्रसन्न लोहार
दुर्गापुर पूर्व विधानसभा : प्रदीप मजूमदार

दुर्गापुर में आईएएस की मुफ्त कोचिंग

बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने राज्य के युवाओं के लिए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शिक्षा पर विशेष जोर दिया. उन्होंने यहां कई बड़ी घोषणाएं हैं.

  • IAS-IPS ट्रेनिंग : ममता बनर्जी ने बताया कि उनकी सरकार राज्य में बिना किसी शुल्क के युवाओं को आईएएस और आईपीएस की ट्रेनिंग दे रही है. अब तक 28 युवा इस मुफ्त ट्रेनिंग के जरिये अधिकारी बने हैं.
  • दुर्गापुर के लिए सौगात : मुख्यमंत्री ने वादा किया कि आने वाले समय में दुर्गापुर में भी युवाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा शुरू की जायेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बकाया पैसे और वादों पर भाजपा को घेरा

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बंगाल के हक का पैसा मारने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने MGNREGA, आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का पैसा रोक दिया है. भाजपा बंगाल के लोगों का पैसा दबाकर बैठी है, लेकिन मैंने लोगों से जो वादा किया था, उसे राज्य के कोष से पूरा किया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से भवानीपुर तक… इन ‘हॉट’ सीट्स पर हार-जीत तय करेगी कौन बनेगा मुख्यमंत्री

जीवनभर मिलेगा लक्ष्मी भंडार, घर-घर पहुंचेगा स्वास्थ्य

अपनी सरकार की प्रमुख योजनाओं का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने महिलाओं और आम जनता के लिए कई बड़े वादे किये.

  • लक्ष्मी भंडार : ममता बनर्जी ने भरोसा दिलाया कि राज्य की महिलाओं को ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का लाभ उनके पूरे जीवनकाल (लाइफटाइम) तक मिलता रहेगा.
  • दुआरे स्वास्थ्य : ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार उनकी ‘10 प्रतिज्ञा’ में से एक सबसे महत्वपूर्ण है ‘दुआरे स्वास्थ्य परिसेवा’. अब लोगों को इलाज के लिए भागना नहीं पड़ेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे उनके घर तक पहुंचायी जायेंगी.

इसे भी पढ़ें : SIR देश का सबसे बड़ा घोटाला, 2026 में गिर जायेगी मोदी सरकार, ममता बनर्जी की भविष्यवाणी, EVM को लेकर किया आगाह

Mamata Kanksa Rally: भाईचारे पर प्रहार का लगाया आरोप

भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा बंगाल के हिंदू-मुस्लिमों के बीच सदियों पुराने भाईचारे और सद्भावना को नष्ट करना चाहती है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जागरूक जनता भाजपा के इन विभाजनकारी मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी. उन्होंने भाजपा को ‘झूठी पार्टी’ बताते हुए कहा कि इसके नेता केवल झूठ की राजनीति करते हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण?

PM मोदी का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान’: 14 को भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, जानें कैसे जुड़ें

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

SIR देश का सबसे बड़ा घोटाला, 2026 में गिर जायेगी मोदी सरकार, ममता बनर्जी की भविष्यवाणी, EVM को लेकर किया आगाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >