नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर करीब एक महीने पहले ही दस्तक दे दीथी लेकिन मंगलवार रात उन्होंने अपना पहला ट्वीट किया.
प्रियंका ने इसमें साबरमती आश्रम का उल्लेख किया और महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि हिंसा सदा बुरी होती है.
अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल होने के बाद पार्टी महासचिव ने यह ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘साबरमती की सादगी में सत्य जीवित है.’
प्रियंका ने महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि अगर हिंसा के मकसद में कुछ अच्छा दिखता है तो वह अस्थायी होता है, जबकि हिंसा में बुराई सदा के लिए होती है.
