सुरक्षा परिषद जैश सरगना के पाक में होने के बारे में अवगत: भारत

नयी दिल्ली : भारत ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्य, जैश – ए – मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों और इसके सरगना मसूद अजहर के पाकिस्तान में होने से अवगत हैं और इसके सदस्य देशों से उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की अपील की गई है . अमेरिका, ब्रिटेन और […]

नयी दिल्ली : भारत ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्य, जैश – ए – मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों और इसके सरगना मसूद अजहर के पाकिस्तान में होने से अवगत हैं और इसके सदस्य देशों से उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की अपील की गई है .

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने गत सप्ताह जैश मुखिया को वैश्विक आतंकी करार देने का प्रस्ताव इस परिषद में रखा था. जैश ने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया को बताया कि परिषद के समस्त 15 सदस्यों ने एकमत से पुलवामा आतंकी हमले की कठोर निंदा की है.
इसके सभी सदस्य इस बात से वाकिफ हैं कि जैश के मोहम्मद मसूद अजहर पाकिस्तान में मौजूद है और उसके संगठन के प्रशिक्षिण शिविर पाकिस्तान में हैं. कुमार ने कहा, ‘‘हमने यूएनएससी के सभी सदस्यों से कहा कि मसूद अजहर को ‘1267 संरा प्रतिबंध समिति’ के तहत आतंकवादी घोषित किया जाए. बीते दस सालों में अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने का यह चौथा प्रयास है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >