दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में लगी आग

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय की कैंटीन में शनिवार को मामूली आग लग गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे आग लगने की सूचना देने वाला फोन आया. इसके बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं. उन्होंने बताया कि आग कैंटीन की चिमनी में लगी […]

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय की कैंटीन में शनिवार को मामूली आग लग गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे आग लगने की सूचना देने वाला फोन आया.

इसके बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं. उन्होंने बताया कि आग कैंटीन की चिमनी में लगी और दोपहर एक बजकर 50 मिनट तक आग को नियंत्रित कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी या हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >